बिजली खंभे से लटके तार के चपेट में आने से युवक की हुई मौत

SHARE:

शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट –

बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर पंचायत के गोलभट्ठा में बिजली के खंभे में टूट कर लटका तार के चपेट में आने से गोलभट्टा निवासी गणेश कुमार के 23 वर्ष से पुत्र कैलाश कुमार करेन्ट के चपेट में आने से मौके पर मौत हो गया।जानकारी के अनुसार कैलाश कुमार अपने घर से जैसे ही निकला, वैसे ही घर के समीप में बिजली के खंभा में टूट कर लटके तार की चपेट में आ गया।परिजनों ने आनन फानन में बड़हिया रेफर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के सूचना मिलने के बाद बड़हिया थाना के पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment