ऑल इंडिया जी वी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में बिहार के गौरव भारती को स्वर्ण पदक, सीएम ने दी बधाई!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

आसनसोल में आयोजित 32 वी ऑल इंडिया जी वी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप के 25 मीटर स्पोर्ट्स इवेंट में बिहार के लाल गौरव भारती ने 300 में 286 स्कोर कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। गौरव भारती के पिता श्री रंजीत भारती नेशनल स्वर्ण पदक विजेता रह चुके हैं। गौरव भारती के इस उपलब्धि के लिए बिहार राज्य राइफल संघ के सचिव कुमार त्रिपुरारी सिंह ,उपाध्यक्ष श्री गया प्रसाद , बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डी जी श्री रवीन्द्रन शकरण ने भी शुभकामनाएं दी।इसके साथ ही बिहार सरकार के खेल मंत्री माननीय श्री जितेंद्र राय जी ने गौरव भारती के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Join us on:

Leave a Comment