रिपोर्ट – निभाष मोदी!
भागलपुर जिला के टॉप 10 में शामिल कुखयात अपराधी पंकज यादव को एसडीपीओ शिवानंद सिंह के नेतृत्व में छापामारी कर एसआईटी टीम गठन कर पंकज यादव की गिरफ्तारी की गई है.अपराधी पंकज यादव के ऊपर बिहार झारखंड राज्य में लूट हत्या तथा डकैती का केश दर्ज है. एसआईटी टीम में कहलगांव थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती,पीरपैंती सीआई लालबहादुर,पीरपैंती थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, एएलटीएफ इंचार्ज नीलमणि कुमार, पुoअoनिo विक्रम कुमार,कन्हैया कुमार,सुप्रिया कुमारी सहित कई लोग शामिल थे.एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पीरपैंती थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद क्षेत्र में लगातार छापामारी किया जा रहा था.




