रिपोर्ट – निभाष मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर वासियों को पहले ही दिया जन्मदिन का उपहार, भागलपुर में नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निकाली गई भाव शोभायात्रा
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में बिहार में इस बार 40 की 40 सीट जीतेगी, पूरे देश में 400 सीट जीतने का दावा किया शाहनवाज हुसैन ने
भागलपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शहर के मोहदीनगर दुर्गा स्थान से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर विशाल झांकी निकाली गई। जिसमें भगवान विश्वकर्मा के साथ-साथ विभिन्न कारमगारों की तस्वीर निकालकर विशाल झांकी का आयोजन किया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी सैयद शाहनवाज हुसैन और स्थानीय नेताओं के द्वारा भगवान विश्वकर्मा का आरती किया गया। वहीं महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर तिलक लगाते हुए प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई। वहीं इस अवसर पर सैयद शाहनवाज हुसैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर वासियों को जन्मदिन के पहले ही चार इंटरसिटी वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है। जिसमें भागलपुर से देवघर, भागलपुर मालदा सहित जमालपुर हावड़ा वंदे भारत इंटरसिटी एक्सप्रेस देने का काम किया है और इसके साथ ही अगरतला राजधानी को भागलपुर की तरफ से चलने को लेकर आज से उसका टिकट भी मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भागलपुर वासियों को जन्मदिन का उपहार पहले ही दे दिया है। वहीं उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में बिहार में इस बार 40 की 40 सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। पूरे देश में 400 सीट जीतने का दवा शाहनवाज हुसैन ने किया।




