रिपोर्ट :- ऋषभ कुमार!
देश के सबसे बड़े दिन के उजाले में सोना लूटने वाले अपराधी को अपराधी में गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया 2019 के नवंबर महीने में हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र में मिथुन फाइनेंस से अपराधियों ने हथियार के बल पर दिन के उजाले में 55 किलो सोना लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसमें शामिल नगर थाना क्षेत्र के बाग दुल्हन निवासी नियाज कौशल के पुत्र युसूफ कौशल उर्फ हनी राज भी शामिल था । जिसे देर रात अपराधियों ने हाजीपुर के RN कॉलेज के समीप लगभग आधा दर्जन से ज्यादा गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया वहीं बताया जा रहा है। पुरी घटना गंगवार में अपराधी ने अंजाम दिया है। 5 महीने पहले ही हनी हाजीपुर के मुथूट फाइनेंस लूट कांड में जेल से छूटकर बाहर आया था। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए वहीं मृतक के एक दोस्त ने उसे इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी नर्सिंग होम में लाया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया वहीं घटना की जानकारी मिलते हैं। अस्पताल में मृतक की बहन और फुआ भी मौके पर पहुंची जहां से उसे सदर अस्पताल लाया गया है। सदर अस्पताल में नगर थाने की पुलिस भी पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में अब जुट गई है। पुलिस के मुताबिक युवक का लंबा आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल करने में अब लग गई है। मृतक के शरीर पर कई निशान भी है। इस पूरे हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. जिसमें दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए युवक को दौड़ा दौड़ा कर गोली मारता दिख रहा है।
इसे पहले भी सोना लुट कांड में शामिल अपराधी को हाजीपुर जेल में गोली मारकर किया जा चुका है हत्या
3 जनवरी 2020 में एक हाजीपुर जेल में बंद कैदी को गोली मारकर जेल के अंदर हत्या कर दी गई. सोना लूट कांड के आरोपी मनीष कुमार को जेल के अंदर गोली मारी गईं थीं । अपराधी मनीष कुमार सिंह जो बिदुपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. मनीष कुमार सोना लूट गैंग का सदस्य था. उसके सिर में गोली मारी गई थी. पुलिस ने आरोपी को जेल के अंदर से गिरफ्तार भी किया था।
क्या कहते हैं सदर SDPO ओम प्रकाश
हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के RN कॉलेज पोखरी के समीप दो मोटरसाइकिल सवार 4 अज्ञात अपराधियों के द्वारा राज हनी नाम के व्यक्ति को पीठ पर चार-पांच गोली लगी है. जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। मृतक का अपराधिक इतिहास भी रहा है। हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के 2019 में मिथुन फाइनेंस लूट कांड में शामिल थे चार-पांच महीने पहले यह जेल से छूटकर बाहर आए हैं।अपराधी के भागने वाली दिसा में हम लोग सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। और अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।




