रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
7-09-2023
जमुई प्रभारी मंत्री सरवन कुमार पहुंचे जमुई कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल दिखा कार्यकर्ताओं ने बताया कि चौमुखी विकास की गंगा बहेगी जिस तरह से सरकार के द्वारा विकास कार्य किया जा रहा है वह जमुई की धरातल पर दिखाना शुरू हो गया है
जमुई प्रभारी मंत्री बनने के उपरांत पहली बार जमुई जिला के दौरे पर आए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का गुरुवार को सिकंदरा में भव्य स्वागत किया गया. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार गुरुवार को पटना से जमुई जा रहे थे. इस दौरान जिले की सीमा पर पहुंचते ही जद यू कार्यकर्ताओं ने उनका भाग्य स्वागत किया. विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व ही भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को हटाकर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को जमुई जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया था. जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद गुरुवार को पहली बार श्रवण कुमार जमुई पहुंचे. जमुई जाने के क्रम में जिले की सीमा सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत पिरहिंडा गांव के समीप कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया. वहीं जद यू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय स्थित कुशवाहा भवन में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. इस अवसर पर जद यू नेता शैलेंद्र महतो ने शॉल व बुके प्रदान कर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया. इस अवसर पर जिला जद यू अध्यक्ष रामचरित्र मंडल, वरिष्ठ जद यू नेता शिवशंकर चौधरी, प्रखंड जद यू अध्यक्ष सूचित महतो, हलसी प्रखंड अध्यक्ष मुन्नी महतो, हरिओम कुशवाहा, रामानंद महतो, राजेन्द्र महतो, फुलेश्वर ठाकुर, कृष्ण कुमार चन्द्रवंशी, अंबिका यादव, रामचंद्र महतो, प्रो. जय प्रकाश महतो, सुभाष महतो, चन्द्र भूषण महतो, अलख निरंजन, सुरेन्द्र कुमार, पंकज कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.




