मोतिहारी :-दहेज लोभीयों ने विवाहिता को जहर खिला कर मार डाला, मासूम बच्ची को भी अधमरा कर झाड़ी में फेंका!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

मोतिहारी में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात घटित हुई है जहां एक दहेज लोभी परिवार ने मात्र एक कट्ठा जमीन के लिए एक नव विवाहिता की हत्या जबरन उसे सल्फास की गोली खिलाकर कर दी है ।घटना मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पतौरा मठिया गाँव की है जहां एक नवविवाहिता को दहेज लोभियों ने दहेज की बलिबेदी पर चढ़ा दिया है ।इतना ही नही जालिम ससुरालवालों ने नवविवाहिता के मासूम बच्ची को भी मारपीट कर बेहोश कर दिया व उसे झाड़ियों में फेंक दिया ।घटना के बाद जहां उसके ससुरालवाले फरार हो गए है वही मृतिका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कल दोपहर में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पतौरा मठिया गाँव से 102 की पुलिस को ये सूचना मिली कि एक लड़की को उसके ससुरालवालों ने जमकर मारपीट करने के बाद उसे जबरन सल्फास की गोली खिला दी है ।सूचना के बाद पहुंची 102 की पुलिस टीम ने देखा कि पीड़िता का घर बाहर से बंद हिया और अंदर कोई छटपटा रहा है ।बाद में किसी तरह पुलिस व मृतिका के परिजनों ने जब घर का दरवाजा खोला तो देखा कि पीड़िता पूजा कुंमारी बेहोशी की हालत में थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा है ।पुलिस व परिजनों ने जब उसके मासूम बच्ची की खोज की तो वो घर पर नही थी ।पीड़िता ने बेहोशी की हालत में पुलिस को बताया कि उसके बेटी के साथ भी उसके पति व ससुरालवालों ने मारपीट की है और उसे भी अपने साथ ले गए है ।बाद में पता चला कि उसकी मासूम बेटी को उनलोगों ने बेहोशी की हालत में मृत समझ उसे झाड़ियों में फेंक दिया है जिसे पुलिस ने सकुसल बरामद कर लिया ।उसके बाद मृतिका के परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई ।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में मोतिहारी के बड़ा बरियारपुर के रहने वाले रामजी सिंह के पुत्री पूजा कुंमारी की शादी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पतौरा मठिया गाँव के रहने वाले सुनील शुक्ला के बेटे प्रिंस शुक्ला के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी और इस शादी में लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च भी किया था ।शादी के कुछ महीने बाद तक तो सब कुछ ठीक ठाक था लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे लड़का पक्ष लड़की को प्रताड़ित करना शुरू कर दिए ।पीड़ित के पति प्रिंस व उसके परिजन बार बार लड़की पर मोतिहारी में जमीन खरीदने के लिए पैसे मांगने का दबाब डालने लगे और लड़की के इनकार करने पर उसे बुरी तरह से मारपीट व प्रताड़ित करते थे । जब ससुरालवालों का प्रताड़ना हद से ज्यादा बढ़ गया तो लड़की ने इसकी सूचना अपने परिजनों व महिला थाना को दी जहां कई बार पंचायती भी हुई और ससुराल वालों ने कोर्ट के स्टाम्प पेपर पर साइन करके महिला थाना को आश्वस्त किया था कि अब उसके साथ ऐसा ब्यवहार नही करेंगे,जिसके बाद लड़की के परिजनों ने अपनी बिटिया को दहेज के लोभियों के हांथो में सौप दिया,लेकिन उन्हें कहाँ मालूम था कि जिस ब्यक्ति पर बिश्वाश करके वे अपनी बिटिया की बिदाई कर रहे है अब उसकी लाश ही वापस आएगी और हुआ भी ऐसा ही दहेज के दानवों ने पूजा को सल्फास की गोली जबरन खिलाई और उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी । मौत के पहले भी पूजा ने अपनी मां को फोन कर सभी बातों की जानकारी दी थी लेकिन वे लोग कुछ नही कर पाए और दहेज लोभी परिवार आज पूजा की हत्या करके फरार है ।
वही इस घटना के बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम व अग्रतर कार्यवाही में जुट गई हैं ।
साथ ही जब हमने इस संबंध में सदर डीएसपी श्रीराज ने भी मामले की पुश्टि की और कहा कि ससुरालवालों पर जहर देकर मारने का आरोप मृत महिला के परिजन लगा रहे है ।पुलिस हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और उसके ससुरालवालों की खोज में छापेमारी कर रही है ।जल्द ही मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा।
बाइट :—— श्रीराज सदर डीएसपी मोतिहारी

Join us on:

Leave a Comment