आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/भोजपुर जिले में बालू के अवैध खनन और अवैध परिवहन के रोकथाम हेतु जिला पदाधिकारी राजकुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निदेशानुसार विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, छापेमारी दल में जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक, थानाध्यक्ष कोईलवर सहित SAP बल, BMP बल एवं थाना में उपलब्ध बल के साथ शुक्रवार को कोईलवर थाना क्षेत्र में सोन नदी के किनारे महुई बालूघाट के आसपास छापेमारी किया गया, उक्त स्थल पर बालू के अवैध खनन में लगे 02 पोकलेन को जप्त किया गया, जप्त पोकलेन के मालिक / चालक के विरूद्ध खनन विभाग द्वारा कोइलवर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे लगभग 40,00,000/- (चालिस लाख रूपये) दण्ड मद मे प्राप्त होगी
विदित हो की भोजपुर जिलान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिनांक 25.08.2023 तक अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध अबतक कुल 795 छापेमारी करते हुए 164 प्राथमिकी, 74 गिरफ्तारी, 6.62,269 फीट बालू जप्त तथा 875 वाहनों को जप्त करते हुए कुल 1884 10 लाख रूपये मात्र की वसूली की गयी है ।




