रिपोर्ट – अमित कुमार
लोकेशन ……पटना
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद फिर से पुराने रंग में आ रहे हैं. लालू यादव ने राबड़ी आवास में झंडा फहराया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं .उन्होनें इस अवसर पर आजादी के सपूतों को नमन किया और श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव , पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित बड़ी संख्या में विधायक और नेता और राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे.




