कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय भभुआ अंतर्गत कैमूर जिले के नुआंव प्रखंड अंतर्गत शाखा चंदेश के शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार बरनवाल द्वारा शाखा के सहयोगी कर्मियों सरोज कुमार दास एवं प्रवीण कुमार राय एवं अन्य ग्राहकों की उपस्थिति में क्षेत्रीय अधिकारी रवीन्द्र कुमार झा द्वारा दिनांक दस अगस्त को पीएमजेजेबीवाई के अंतर्गत बीमित महिला द्रौपती देवी की सामान्य मृत्युपरांत उनके द्वारा नामित सुरेन्द्र कहार को 2 लाख बीमा राशि हस्तगित की गई । बीमा राशि पाकर नामिति सुरेंद्र कहार ने भारत सरकार के तत्वाधान में बैंक द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं से अन्य ग्राहकों को जोड़ने हेतु आव्हान किया गया एवं भारत सरकार एवम बैंक का आभार व्यक्त किए गया। इस मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी रविन्द्र कुमार झा द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में कोई भी आम ग्राहक जिनका की दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के किसी भी शाखा में खाता है वे मात्र 436 रू सालना देकर दो लाख तक का बीमा लाभ प्राप्त कर सकते है। इस योजना से जुड़ने हेतु ग्राहक की उम्र सीमा 18 से 50 वर्ष है एवं ग्राहक का 55 साल तक की उम्र तक बीमा कवरेज रहता हैं।
साथ ही साथ पीएमएसबीवाई एवं एपीवाई योजना के लाभ ग्राहकों को बताते हुए उक्त योजनाओं में एनरोलमेंट हेतु आग्रह किया गया।



