रिपोर्ट – पंकज कुमार!
जहानाबाद में स्वतंत्रता दिवस के तीन दिनों पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा डेढ़ किलोमीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में लोगो का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वंदे मातरम और भारत माता की जयकारों से पूरा शहर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम के नारों से गूंज उठा। यह तिरंगा यात्रा शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से निकल कर ऊंटा मोड़ से मुख्य मार्ग से होते हुए पैदल चलकर गांधी मैदान तक गया। जिसमें कई स्कूली बच्चों के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पूरा भारत बना रहा है। अमृत महोत्सव के दो साल पूर्व से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक गांव एक तिरंगा अभियान के तहत पूरे देश भर में गांव गांव मे जाकर तिरंगा यात्रा कर रहा है और इस तिरंगे के माध्यम से देश के लिए शहीद हुए जवानों के याद में राष्ट्रहित में लोगो को चिंतन करने का अपील कर रही है। वही इस तरह के आयोजन से बच्चों समेत समाज के सभी वर्गों में उत्साह है।
Byte – धीरज कुमार,प्रदेश संगठन मंत्री,ABVP



