उग्र होता जा रहा आशा कर्मियों का आंदोलन, अस्पताल में तालाबंदी कर डॉ को बनाया बंधक!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

पिछले 17 जुलाई से लगातार अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य आशाकर्मी संघ के बैनर तले सभी आशा कर्मी हड़ताल पर है। इस हड़ताल से लगातार स्वास्थ्य विभाग के कामकाज पर तब भी पड़ रहा है । शनिवार को दर्जनों आशाकर्मियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद के कार्यालय एवं अन्य विभागों में तालाबंदी करते हुए गीत गाकर अपना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी आशाकर्मियों ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध नारेबाजी भी की। आशाकर्मियों ने इस दौरान तालाबंदी करते हुए कई चिकित्सकों को भी बंधक बनाकर रखा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सा प्रभारी को भी आशाकर्मियों ने घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान आशाकर्मियों ने कहा कि हमारी सरकार से सभी आशा कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा एवं 25000 वेतनमान देने की मांग लगातार कर रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार हमारी मांगों पर गौर नहीं कर रही है और गहरी निद्रा में सो रही है। चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि आशाकर्मियों के आज इस प्रदर्शन से कामकाज पर भी ठप पड़ा है। ओपीडी सेवा को भी ठप कर दिया गया है। आशा कर्मियों के हड़ताल से शनिवार को एएनएम की बैठक भी बाधित रही।

बाइट।डॉक्टर उमाकांत प्रसाद प्रभारी
बाइट।हड़ताली आशाकर्मी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment