अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर आला अधिकारीयों ने दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

शहीदों के चिता पर लगेंगे हर वर्ष मेले वतन पे मरने वालों का यही बाकी निशा होगा।
अमर शहीद खुदीराम बोस की 114वीं शहादत दिवस मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में फांसी स्थल पर सम्मान पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर,तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त, आईजी,डीएम,एसएसपी सहित बड़ी संख्या में लोगो ने पुष्प और माला से श्रद्धांजलि दी।सुबह 3 बजकर 50 मिनट पर जेल के अंदर फाँसी स्थल और सेल में ये कार्यक्रम आयोजित हुआ।सेंट्रल जेल में अहले सुबह अमर शहीद खुदीराम बोस को जेल व जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। अमर शहीद खुदीराम बोस के गांव मिदनापुर से आए उनके परिवार के लोगों ने एक बार विदाई दे मां घूरे आसी हांसी-हांसी परबो फांसी गीत गाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही पहले अमर शहीद के सेल में उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद लोग सेल से फांसी स्थल पर आए।
केंद्रीय कारा को सजा कर रखा गया था। जेल को रंगीन बल्ब और फूल-पत्तियों से सजाया गया था।

Join us on:

Leave a Comment