पटना – मोकामा के टॉप टेन में शामिल, दियारा का आतंक कुख्यात रंजय बिंद गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर अमित :-

बाढ़ – बिहार में अपराध नियंत्रण के लिये डीजीपी आर एस भट्ठी ने तमाम पुलिस पदाधिकारी को हर थाना क्षेत्र में अपराधियों की टॉप 10 सूची बनाने का निर्देश देते हुए उस पर नियंत्रण की जवाबदेही सौंपी है ,जिसके तहत बाढ़ अनुमंडल के पंचमहला थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के टॉप टेन लिस्ट में सबसे ऊपर रहने वाले रंजय बिंद को गिरफ्तार कर लिया है, बाढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एएपी भारत सोनी ने बताया कि रंजय बिंद दियारा के कुख्यात अपराधी की श्रेणी में आता है,इसने अब तक 1 दर्जन से भी ज्यादा संगीन अपराधिक मामले को अंजाम दिया है, इतना ही नहीं दूसरे जिला में भी कई हत्या लूट अपहरण की घटना को अंजाम देकर इसने अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया था, पटना जिला सहित बेगूसराय लखीसराय जिला में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था जिसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है, 11 मामले पटना जिला में है, जिसमें 6 में यह फरार चल रहा था! थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बेहतर काम करते हुए इस अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, थाना अध्यक्ष को सम्मानित करने की अनुसंशा की जाएगी!

बाइट – भारत सोनी, ASP, बाढ़

Join us on:

Leave a Comment