रिपोर्ट – संतोष तिवारी
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहादत देनेवाले भारत माँ के वीर सपूत खुदी राम बोस के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर पश्चिम बंगाल से सुभाषचंद्र बोस मिशन की तरफ से 45 लोगों की टीम मुजफ्फरपुर पहुंची…… मुजफ्फरपुर पहुंचे सुभाषचंद्र बोस मिशन के सदस्यों ने शहीद खुदी राम बोस को नमन करते हुए उनके शहादत को याद किया….. आपको बता दें कि शहीद खुदी राम बोस ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था…… भारत के स्वाधीनता संग्राम का इतिहास महान वीरों और उनके सैकड़ों साहसिक कारनामों से भरा पड़ा है…..ऐसे ही क्रांतिकारियों की सूची में एक नाम खुदीराम बोस का है…..खुदीराम बोस एक भारतीय युवा क्रन्तिकारी थे जिनकी शहादत ने सम्पूर्ण देश में क्रांति की लहर पैदा कर दी…… खुदीराम बोस देश की आजादी के लिए मात्र 19 साल की उम्र में फाँसी पर चढ़ गये…… इस वीर पुरुष की शहादत से सम्पूर्ण देश में देशभक्ति की लहर उमड़ पड़ी…… मुजफ्फरपुर में तात्कालिक जिला जज किंग्जफोर्ड पर बम फेंकने के मामले में अंग्रेज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मुजफ्फरपुर जेल में 11 अगस्त 1908 को उन्हे फांसी दे दिया……
बाइट:- सुरेश कुमार शर्मा पूर्व मंत्री व BJP नेता
बाइट:- केदार प्रसाद गुप्ता BJP कुढ़नी विधायक
बाइट :- पश्चिम बंगाल से सुभाषचंद्र बोस मिशन की तरफ से 45 लोगों की टीम के लोग




