अमित कुमार की रिपोर्ट
महागठबंधन के 1 साल
बिहार में महागठबंधन सरकार के 1 साल पूरे होने पर बीजेपी ने उठाया सवाल तो बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि 2024 के बाद नहीं दिखेगी बीजेपी, सब इमानदार लोग बीजेपी में है और बेईमान लोग दूसरी पार्टियों में है।
वहीं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज अलग हुए तो सवाल उठा रहे हैं करना कुछ नहीं है सिर्फ आरोप लगाना है बेबुनियाद बातें बोलनी है।
वहीं जेडीयू के भाईचारा यात्रा पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इंडिया परिवार नफरत को खत्म करेगी, नफरत के बीज बीजेपी ने बोया है उसे खत्म किया जाएगा।
बाइट:श्रवण कुमार, मंत्री, बिहार सरकार




