अवैध संबंध का विरोध करने पर डॉक्टर ने लोहे की रॉड से पिटाई कर पत्नी को मौत के घाट उतारा!

SHARE:

रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

नालंदा। जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के रामचंद्रपुर शिवपुरी मोहल्ले में अवैध संबंध का विरोध करने पर एक डॉक्टर ने हैवानियत का परिचय देते हुए अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया | हत्या के बाद डॉक्टर घर छोड़कर फरार हो गया | बताया जाता है सुमन की शादी 2020 में डॉक्टर धीरेंद्र कुमार से हुई थी ।उसके बाद यह लोग 15 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे थे | उसी दौरान 2 वर्ष पूर्व डॉक्टर का एक लड़की से अवैध संबंध स्थापित हो गया और वह लड़की को कभी कभी अपने घर बुला लेता था | जिसका विरोध करने पर डॉक्टर ने पत्नी को लोहे की रॉड से इतना पीटा कि उसने दम तोड़ दिया l सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया | इस मामले में डॉक्टर, डॉक्टर के भाई और डॉक्टर के पिता के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई गई है | एफ आई आर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई  शुरू कर दी है |

Join us on:

Leave a Comment