लॉक डाउन के कारण बन्द घर और निजी विद्यालय चोरों के सॉफ्ट टारगेट पर!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

लॉक डाउन के कारण पिछले एक साल से भी अधिक समय से बन्द पड़े स्कूल और घर चोरों के लिये सॉफ्ट टारगेट बन गए हैं।
इस कारण पूरे प्रदेश से लगातार चोरी की घटनाएँ सामने आ रही है।

बीती रात मोकामा के हाथीदह में एक निजी विद्यालय में चोरों ने हाथ साफ करते हुये लैपटॉप और अन्य सामानों की चोरी कर ली।
इससे पहले भी हाथीदह में कई चोरी की बड़ी घटनाएं हुई हैं। और सभी घटनाओं में आपस में समानता नजर आ रहा है।

6 महीने बाद भी पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा करने में कामयाब नही हो पाई है, जबकी चोर छोटी बड़ी आधे दर्जन घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Join us on:

Leave a Comment