पटना में ग्राम संसद बिहार चैप्टर कांक्लेव का आयोजन, जूटे प्रदेश भर से मुखिया जी!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

पटना में ग्राम संसद बिहार चैप्टर कांक्लेव का आयोजन किया गया ।
इस मौके पर पूरे ससूबे से दर्जनों की संख्या में आए गांव के मुखियाओ ने अपना विचार रखा और गांव के विकास को लेकर चर्चा की।
इस कार्यक्रम में मौजूद पंचायती राज पंचायतमंत्री मुरारी प्रसाद गौतम से पंचायत के मुखियायों ने अपने पंचायत को लेकर कई समस्याओं को मंत्री के सामने रखा। इसी दरम्यान पंचायती राज मंत्री का कार्यक्रम में मौजूद मुखियाओं ने विरोध भी किया जिससे आयोजकों और उपस्थित मुखिया के बीच कहासुनी भी हुई ।
हालांकि बाद में पंचायती राज मंत्री ने गांवों से मौजूद जनप्रतिनिधियों को उनकी बातें सुनने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तब जाकर मंत्री का विरोध कर रहे मुखिया लोगों की नाराजगी दूर हुई ।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई जनप्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया ।
इस मौके पर कार्यक्रम में भाग लेने आये बांका के बभनगामा पंचायत के
मुखिया दिगम्बर मंडल जिन्हें अपने पंचायत में बेहतर काम करने के लिए पूर्व में भी कई बार विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है ,ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को अपनी बातें रखने का मौका मिलता है साथ ही मुखिया लोगों के कार्यों से दूसरे पंचायत के जनप्रतिनिधियों को भी प्रोत्साहन मिलता है ।

Join us on:

Leave a Comment