रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के बेरई पंचायत के भोजपट्टी गांव में गोदाम निर्माण को लेकर जिला अधिकारी द्वारा आवंटित हुए जमीन को स्थानीय कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा आवंटित जमीन के कुछ हिस्से को अतिक्रमण कर दिया गया है जिसको लेकर गोदाम निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई है। विदित हो कि जिला प्रशासन के द्वारा पी ई योजना अंतर्गत 20,000 में टन क्षमता वाली गोदाम निर्माण कराने को लेकर जमीन आवंटित किया गया था। और गोदाम निर्माण को लेकर कार्य जोरों पर शुरू कर दी गई थी। लेकीन गांव के ही हीरालाल सहनी और कुंदन सिंह उर्फ करने सिंह के द्वारा गोदाम के मुख्य रास्ते बार-बार ढलान बनाकर मवेशी बांध दिया जा रहा है। जिससे गोदाम निर्माण कार्य में बाधक उत्पन्न हो गई है।
जिसको लेकर जिलाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी समेत स्थानीय पुलिस अधिकारी को भी आवेदन पत्र लिखकर स्कैन प्लाईवुड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक अजिताभ कुमार ओझा ने अतिक्रमण किए भूखंड को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। निर्देशक ने कहा कि बार-बार मना करने पर भी मवेशी को लाकर रास्ते पर ही बांध दिया जाता है जिससे प्रस्तावित योजना के अंतर्गत गोदाम निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई है । हालांकि प्रस्तावित योजना के सन्दर्भ में पूर्व में जिलाधिकारी वैशाली के द्वारा प्रबंध निर्देशक बिहार राज्य भंडार निगम को प्रस्तावित भूखंड से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है।




