देश के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है मोदी सरकार, UCC देश की अखंडता के लिये जरुरी – सीडी सिंह           

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जहानाबाद लोकसभा के प्रभारी  सी डी शर्मा ने कहा कि कॉमन सिविल कोड लागू करने से  देश की एकता और अखंडता को काफी मजबूती मिलेगी, देश की एकता और अखंडता के लिए यूसीसी जरूरी है, श्री शर्मा ने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए अनेक ऐतिहासिक काम किए,जिसमें जीएसटी प्रमुख है, यूसीसी से वैश्विक मंच पर भारत की एकरूपता को नई पहचान मिलेगी, श्री शर्मा ने कहा कि विपक्षी दलों ने हमेशा तुष्टीकरण की नीति अपनाई जिससे देश का काफी नुकसान हुआ ,विपक्षी दलों ने सरकार के अच्छे काम का हमेशा विरोध किया, यूसीसी के खिलाफ भी लोगों को भड़काया जा रहा है, श्री शर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश का अहित कभी नहीं होने देगी, देश की तरक्की एकता और अखंडता के लिए जो भी आवश्यक होगा हर कदम उठाएगी

Join us on:

Leave a Comment