रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय
लखीसराय जिले के जिला मुख्यालय स्थित जमुई चौक पर भाजपा कार्यकर्ता तथा (अनुमान लगाए जा रहे) विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई है। जिसमें लात घुसे के साथ-साथ डंडे भी चले हैं। दरअसल कल गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम होना है।जिससे पूरा क्षेत्र बैनर से पटा है।जहां दूसरे पक्ष द्वारा अमित शाह का एक पोस्टर लगाया जा रहा था। जिसमें लिखा था। शांति और भाईचारे की धरती पर जुमलेबाज का स्वागत है।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सामने वाले से भीड़ गए। उपस्थित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामने रहे व्यक्ति को जमकर पीट दिया। हालांकि मौके से जान बचाकर उक्त व्यक्ति वहां पर भागने में सफल रहा।जिसके बाद मौके पर पहुंचे एएसपी रोशन कुमार घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं।




