कटिहार से उज्ज्वल प्रिन्स की रिपोर्ट –
मोबाइल चोरी के आरोपी चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा रंगे हाथ,पीट पीट कर की हत्या
कटिहार के बारसोई थाना क्षेत्र के चांदपाड़ा पंचायत स्थित सिंद्रेन गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में पीट पीट कर मार डाला। आरोपी चोर की पहचान धचना गांव के शिवा राय( 31) के रूप में हुई है मिली जानकारी के अनुसार बारसोई थाना अंतर्गत चांदपाड़ा पंचायत के सिंदरें गांव में कल्पना बर्मन के घर में रात में मोबाइल चोरी कर बाहर निकल रहे चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले करने के बजाय खुद ही फैसला करना प्रारंभ कर दिया सभी ग्रामीणों ने मिलकर उसे इतना मारा की मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।मौत के बाद सभी ग्रामीण भयभीत हो गए और शव को बीच चौड़ाहे पर छोड़कर भाग गऐ घटना की सूचना पीड़ित परिवार को अहले सुबह को मिली घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे इधर घटना की सूचना बारसोई थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। मामले को लेकर बारसोई पुलिस छानबीन कर रही है और पूछताछ के लिए कल्पना बर्मन को थाना लाया है वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन पर बारसोई थाना में मुकदमा दर्ज की जाएगी तथा अग्रसर कार्रवाई की जाएगी
बाइट __स्थानीय




