लखीसराय- घूस लेते मेदनीचौकी का थानेदार और चालक रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट -संतोष कुमार पाण्डेय

बिहार/लखीसराय
विजलेंस के हत्थे चढ़ा घूसखोर दारोगा, 40 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,चालक भी पकड़ाया
– लखीसराय जिले के मेदिनीचौकी थाना में पटना के विजलेंस टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की है।जहाँ एक शिकायतकर्ता की सूचना पर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोप है कि दारोगा विवादित जमीन पर कार्य रोकने को लेकर घूस मांग रहा था। ऐसे में विजलेंस ने शिकायत का सत्यापन कराया। जांच में दारोगा का चालक भी इसमें शामिल पाया गया।जिसके बाद विजलेंस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।और विशेष पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी है।

Join us on:

Leave a Comment