NDRF जवान की कार को ट्रक ने उड़ाया, मौके पर ही गई जान!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जिसमें एक शख्स की जान चली गई है। मामला कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर मोड़ स्थित फोरलेन की है जहां पर एनडीआरएफ के जवान नंदन सिंह अपनी कार से पटना से लौट रहे थे उसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गए जिससे उनके कार के परखच्चे उड़ गए और उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ के जवान और पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मृतक नंदन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। जबकि उनके परिजन घटनास्थल पर ही चित्कार लगाने लगे। मृतक नंदन सिंह एन डी आर एफ में कांस्टेबल पद पर तैनात थे और वह पटना से कोईलवर स्थित अपने घर लौट रहे थे ,उसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कोईलवर थाना में लगा दिया है और छानबीन में जुट गई है। जबकि मृतक नंदन सिंह का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment