नितीश कुमार के बाद सुशील मोदी ने भी की राज्यपाल से मुलाक़ात!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता राज सभा सांसद सुशील कुमार मोदी भी आज राजभवन जाकर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की दोनों के बीच लगभग 30 मिनट से अधिक बैठक चली इस दौरान राजभवन से बाहर निकल कर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर उनसे बात हुई है राजपाल महोदय बिहार की उचित शिक्षा को लेकर बेहतर काम कर रहे हैं। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज राज्यपाल से हुई मुलाकात उसके बाद आपसे मुलाकात क्या राजनीति खिचड़ी पक रही है क्या पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि यह सहयोग था हम उच्च शिक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले थे।

वहीं शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर द्वारा शिक्षक भर्ती नियमावली में परिवर्तन के बाद दिए गए बयान पर सुशील मोदी ने पलटवार किया उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने जिस तरह का बयान दिए हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सुशील मोदी ने शिक्षा मंत्री से सवाल पूछा कि क्या बिहार में अंग्रेजी फिजिक्स, केमिस्ट्री, के लड़के नहीं मिल रहे हैं तो बिना परीक्षा लिए आपको कैसे पता चल गया कि बिहार में छात्र नहीं है यह बिहार के लिए दुर्भाग्य की बात है छात्रों का मान है।

बटर:- सुशील कुमार मोदी नेता बीजेपी

Join us on:

Leave a Comment