पटना रेल पुलिस ने चोरी की 101 मोबाइल बरामद कर उनके धारकों को वापस सौंपा!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

आज दिनांक 28 जून को पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में रेल पुलिस पटना द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन खुशी के अंतर्गत बरामद 101 मोबाइल फोन का उनके लाभुकों को वितरण किया गया है! वही अपनी मोबाइल को लेने आए हुए में से एक युवक ने कहा की मेरा मोबाइल मेरी मां की आखिरी निशानी थी और मेरी मां की हाल में ही मृत्यु हो गई थी! मोबाइल धारक अपनी खोई हुई मोबाइल पा कर रेल पुलिस को धन्यवाद दिया !
वही पटना रेल पुलिस अधीक्षक अमृतेंदु सिंह ठाकुर ने कहा की आज ऑपरेशन खुशी के अंतर्गत बरामद 101 मोबाइल फोन का उनके लाभुकों को वितरण किया गया है! आगे एसपी ने कहा की रेल पुलिस द्वारा ये कोशिश किया जा रहा है की जो मोबाइल खोया हुआ है और उसकी सनहा दर्ज कराई गई है तो मोबाइल को ढूंढ कर महीने में एक दिन ज्यादा से ज्यादा लोगो तक उनके लाभुकों तक पहुंचाए!!..

Byit…पटना रेल पुलिस अधीक्षक अमृतेंदु सिंह ठाकुर

Join us on:

Leave a Comment