धर्मेंद्र कुमार –
मोतिहारी
ढाका विधानसभा अंतर्गत बरहरवा सिवान पंचायत के नकटिया स्कूल के प्रांगण में द रॉयल फाउंडेशन व कुमार फाउंडेशन के द्वारा गरीब एवं कुपोषित लोगों में न्यूट्रिशन पैकेट का वितरण किया गया पैकेट का वितरण लगभग हजारों लोगों में किया गया। मौके पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आकर्ष कुमार तिवारी ने बताया कि हमारी संस्था कई वर्षों से गरीब एवं मजदूरों की सेवा करती आ रही है इस वर्ष कुमार फाउंडेशन के सहयोग से हमारी संस्था ने एक अहम पहल की है इस पहल के द्वारा गरीब मजदूर लोगों को अलग-अलग प्रखंडों में जाकर उन्हें इस न्यूट्रीशन पैकेट का वितरण किया जाएगा पिछले कई सप्ताहों से कई अन्य प्रखंड में इस पैकेट का वितरण हुआ है जैसे संग्रामपुर अरेराज इत्यादि जगहों पर इस पैकेट का वितरण हुआ है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ढाका 42 के जिला पार्षद दिलीप सराफ ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया श्री शरार्फ का कहना है कि यह संस्था एक समाज के लिए अनोखी पहल कर रही है यह संस्था समाज के गरीब तपके के लोगों के लिए अनोखी पहल की है। मौके पर पैक्स अध्यक्ष सुमन ठाकुर संस्था के सचिव प्रमोद पाठक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सुमित रंजन, मीडिया प्रभारी विशाल कुमार, पूर्व वार्ड प्रत्याशी मुकुंद सिंह वार्ड पार्षद सीता राम साह के साथ हजारों संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बाइट :—– मुकेश चंद कुमार, ढाका थाना इस्पेक्टर




