प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार उर्फ लल्लू बाबू प्रांतीय संयोजक सह विधान पार्षद सर्वेश कुमार, समग्र गंगा के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता आयोजित कर बेगूसराय के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा घाट के विकास को लेकर 5 बिंदुओं पर पत्रकारों से बातचीत किया। विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि सिमरिया गंगा घाट पर एक सौ 15 करोड़ की राशि से घाट का निर्माण कराया जा रहा जिसमें 63 मीटर केंद्र सरकार के द्वारा गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगा घाट निर्माण और मोक्ष धाम बनाया जा रहा है वही राज सरकार के द्वारा 25 मीटर गंगा घाट निर्माण कराया जा रहा है जबकि वही 6 सौ मीटर से अधिक गंगा घाट खाली पड़ा हुआ है इस पर भी निर्माण कराने की जरूरत है। विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि गंगा घाट पर स्नान करने आए श्रद्धालुओं से वाहन की अवैध वसूली की जा रही है इसलिए इस पर रोक लगाना चाहिए वही सिमरिया घाट को सैरात और बंदोबस्ती को खत्म करना चाहिए और सिमरिया घाट पर दाह संस्कार में करने वाले लोगों को 4 गुने दाम पर लकड़ी दिया जाता है इस पर भी रोक लगाने की जरूरत है। मोक्षधाम पर दाह संस्कार में मुखाग्नि देने वाले डोम राजा के एक निर्धारित राशि होनी चाहिए। इन तमाम पांच मुद्दे पर प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों से बातचीत की इस मौके पर गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ लल्लू बाबू विधान पार्षद सर्वेश कुमार जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह,प्रेम शंकर समेत कई बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे
बाइट:- सर्वेश कुमार विधान पार्षद दरभंगा स्नातक क्षेत्र




