बागमती का तांडव शुरू, दो चचरी पुल व डायवर्सन बहा, आवागमन बाधित!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

दो चचरी पुल बहा , औराई में डायवर्सन व कटरा में पीपा पुल के एप्रोच पर चढ़ा पानी , बांध के अंदर बसे लोगों का आवागमन मुश्किल

औराई में डायवर्सन व कटरा में पीपा पुल के एप्रोच पर चढ़ा पानी

बागमती के जलस्तर में वृद्धि से औराई व कटरा प्रखंड में आवागमन बाधित हो गया है। रविवार को औराई में चचरी पुल के बाद डायवर्सन बह गया। कटरा के बकुची में पीपा पुल के संपर्क पथ पर पानी चढ़ जाने से आवागमन बाधित हो गया है। हालांकि दिन में नदी के जलस्तर में कुछ कमी आयी थी, लेकिन शाम के बाद से फिर पानी पढ़ने लगा। पानी अभी नदी की मुख्य व उपधाराओं की पेट्टी में ही है। दूसरी ओर बांध के अंदर बसे लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए हैं। बांध व ऊंची जगहों पर शरण लेने के लिए जगह तैयार कर रहे हैं। इधर, शनिवार की देर रात मधुबन प्रताप व अतरार घाट पर बना चचरी पुल पानी की तेज धारा में बह गया। बभनगामा पश्चिमी जाने वाली सड़क का डायवर्सन पर पानी का तेज बहाव है। यहां ग्रामीण चचरी पुल बनाकर आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीण मो. शाहिद ने बताया कि जिस रफ्तार में पानी बढ़ रहा है देर रात तक चचरी पुल बचना मुश्किल है। यहां नाव की आवश्यकता है। इधर, चहुंटापट्टी पर ग्रामीणों द्वारा चचरी पुल दुरूस्त किया जा रहा है। यहां भी डायवर्सन बह गया है। वहीं बागमती की मुख्य धारा व उत्तरी उपधारा में पानी चलना शुरू हो गया है। बागमती परियोजनों उत्तरी व दक्षिणी बांध के अंदर एक दर्जन गांव हैं, जहां अब आना जाना मुश्किल हो गया है। मधुवन प्रताप, पटोरी टोला, बभनगामा पश्चिमी, हरनी टोला, बारा बुजुर्ग, बारा खुर्द, चैनपुर, राघोपुर, तरबन्ना गांव मुख्य व उपधाराओं के बीच में आ गया है। यहां आवागमन के लिए सिर्फ नाव ही सहारा है। उत्तरी 16 पंचायतों में आवागमन हुआ मुश्किल

कटरा । बकुची स्थित बागमती पर बना पीपा पुल के एप्रोच सड़क पर नदी का पानी चढ़ गया। इससे पुल के दोनों ओर गाडियों की लंबी कतार लग गई। दोपहर में किसी तरह पुल संचालक ने मरम्मत के बाद बाइक व पैदल आने जाने के लिए एप्रोच बहाल किया। हालांकि प्रखंड की उत्तरी 16 पंचायत में चार पहिया वाहन का आवागमन बंद हो गया। कार व अन्य वाहन वाले भूसरा- जारंग-बेनीबाद के रास्ते जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया गया कि दिन में नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखा गया।

बाइट :- स्थानीय लोग

Join us on:

Leave a Comment