रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
सुशासन वाले बिहार में दरिंदे बेखौफ, 15 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ 5 दरिंदे ने गैंगरेप की घटना को दिया अंजाम , शौचालय साफ करने वाली कीटनाशक दवा भी पिलाया .. लड़की की हालत गंभीर PMCH रेफर
Hajipur — सुशासन वाले बिहार में दरिंदे हुए बेखौफ, 15 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ 5 दरिंदों ने गैंगरेप घटना को दिया अंजाम, वारदात के बाद शौचालय सफाई करने वाली कीटनाशक दवा भी पीला डाला , नाबालिक लड़की की हालत गंभीर पटना पीएमसीएच किया गया रेफर, पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है दरअसल हाजीपुर बालीगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में, कल गुरुवार रात करीब 11 बजे , 15 वर्षीय लड़की शौच के लिए घर का दरवाजा खोली तो, घर के पास ही घात लगाए बैठे 5 दरिंदों ने लड़की को जबरन घर से बाहर खींच लिया और मुंह दबाकर लड़की को आम के बगीचे में ले गये ,फिर सभी दरिंदो ने बारी-बारी से लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया , और रेप के बाद लड़की को जबरन कीटनाशक दवा पिला डाला, लड़की के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी दरिंदे लड़की को बगीचे में छोड़कर मौके से भाग निकले किसी तरह लड़की डगमगाती हुई अपने घर पहुंची और रोती हुई सारी बात अपनी दादी से बताया, सभी दरिंदे लड़की के गांव के ही पड़ोस के रहने वाले हैं जिन्होंने एक प्लानिंग के तहत पूरी घटना को अंजाम दिया, लड़की के पिता अपने घर परिवार चलाने के लिए पटना के राजधानी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है, इस मामले में लड़की के पिता और दादी ने बताया कि घर से जबरन 5 के संख्या में मनचले ने लड़की को उठा ले गया है और आम के बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है और शौचालय साफ करने वाले कीटनाशक दवाई को पिला दिया है, लड़की जब घर लौटी है पूरी बात बतलाई है तब पुलिस को सूचना दिया गया इसके बाद इलाज के लिए लेकर पहुंचे हैं पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची महिला पुलिस अधिकारी पल्लवी कुमारी ने बताया कि लड़की की हालत अब भी नाजुक है कुछ कहा नहीं जा सकता जो घटना हुआ है वह लड़की की दादी बता रही है , मेडिकल जांच होने के बाद पता चलेगा कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं , पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है




