शादी समारोह से घर लौटने के क्रम में बाईक सवार दो भाई की सड़क हादसे में मौत!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा/शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौटने के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो दोस्तों की मौत सड़क हादसे में हो गई, परिजनों ने आरोप लगाया है कि बड़े वाहनों के टक्कर से घटना घटी है, यह उक्त घटना भोजपुर जिले के खुटहा मोप्ति पथ पर शुक्रवार की देर रात घटित हुई है,

पुलिस ने मृतक की पहचान आपस के चचेरे भाई के रूप किया है

सिकरहटा थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी ददन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं स्व ओमप्रकाश के 18 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार है, जो आपस में चचेरे भाई है, और मध्य विद्यालय चकिया से इसी वर्ष दोनो भाईयो ने मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए थे,पुलिस ने बताया कि हरेराम सिंह के पुत्र विकास की बारात बाईक से गडहनी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव गए थे, वापस लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

Join us on:

Leave a Comment