अश्वनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट –
बांका(बिहार) :-
कन्या मध्य विद्यालय ओड़हारा की शिक्षिका प्रणीता उत्कृष्ट कार्य को लेकर होंगी सम्मानित।
माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर पटना में आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठी में लेंगी भाग।
बांका : रजौन प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय ओड़हारा की सहायक शिक्षिका प्रणिता कुमारी पो महावारी स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाने को लेकर पटना में सम्मानित किया जाएगा। आगामी 28 मई को पटना स्थित होटल चाणक्या के दरबर हॉल में महिला एवं बाल विकास निगम बिहार के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठी में उन्हें आमंत्रित किया गया है। इस संगोष्ठी में बिहार के 38 जिलों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक-एक चयनित शिक्षिकाओं को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद बांका जिला कार्यालय से शुक्रवार 26 मई को जारी आदेश पत्र में शिक्षिका प्रणीता कुमारी को निर्धारित तिथि, समय तथा स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। इधर शिक्षिका को राज्य स्तर पर आयोजित संगोष्ठी में सम्मानित किए जाने की सूचना पर प्रखंड से लेकर जिलेभर तक के शिक्षकों में खुशी की लहर है। शिक्षिका प्रणीता कुमारी को अभी से बधाई देने का सिलसिला जारी है।




