संगठन मजबूती की रणनीति को लेकर भाजपा ने की बैठक, धोरैया विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हुए शामिल।

SHARE:

अश्वनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट :-

प्रधानमंत्री के मन की बात को बूथ स्तर तक सुनने का कार्यकर्ताओं ने लिया निर्णय।

बांका से अश्वनी श्रीवास्तव –

बांका : वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से ही रणनीति बनाने की कवायद में जुट गई है। शुक्रवार को रजौन मंडल भाजपा की एक बैठक रजौन बाजार स्थित पुराऔनी ठाकुरबारी में मंडल अध्यक्ष प्रभास केसरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के धोरैया विधानसभा प्रभारी बम शंकर साह, रजौन मंडल प्रभारी गणेश कुमार गुंजन मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 28 मई को आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर आयोजित करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में आगामी वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से ही तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया। बैठक में उपस्थित विधानसभा प्रभारी श्री साह ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वह जनसमस्याओं को सुनें और स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराने में आगे आवें। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय प्रसाद साह, बासुकीनाथ सिंह, गिरधारी प्रसाद साह, नरेश प्रसाद साह, इंजीनियर कैलाश प्रसाद, दिलीप कुमार चौधरी के अलावे कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment