देश में विगत आठ वर्षों से भाजपा सरकार ने पिछड़ों, दलितों एवं शोषितो के हितों पर किया प्रहार- राजद!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

देश में विगत आठ वर्षों से भाजपा सरकार ने पिछड़ों, दलितों एवं शोषितो के हितों पर प्रहार किया है। जिसके खिलाफ 05 जून, 2023 को सम्पूर्ण क्रांति दिवस लेकर युवा राजद द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर महाधरना का आयोजन किया जाएगा।इस महाधरना के माध्यम से नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ नई शिक्षा नीति जातीय जनगणना एवं बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरने का काम किया जाएगा। इसी महाधरना को सफल बनाने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा अस्पताल चौराहा से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ पूरे नालंदा जिले के हर गांव हर कस्बों में जाकर लोगों को इस महाधरना में शामिल होने के लिए अपील करेगी। इस मौके पर राजद नेता मनोज यादव ने कहा की नई शिक्षा नीति से सबसे ज्यादा हानि एस.सी, एस.टी. ओ.बी.सी. समाज के छात्रों को हो रहा है। पहले नारा था “भंगी का बेटा हो या राष्ट्रपति का संतान, सबको शिक्षा एक समान”। मोदी सरकार नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद नया नारा “बंधित, शोषित, दलित को नहीं है शिक्षा का अधिकार, क्योंकि भाजपा चाहती है मनुस्मृति का विस्तार। जाति एक महत्वपूर्ण कारक जो मनुष्य को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्तर पर पहचान देता है। इसी कारणवश भाजपा जाति जनगणना नहीं करा रही है ताकि सामंतवाद वर्चस्व बना रहे। पिछले लम्बे समय में जाति जनगणना नहीं की गई है।बीजेपी ने साफ तौर पर यह घोषणा कर दी कि हम जाति जन नहीं करायेंगे। आखिर भाजपा जातीय जनगणना क्यों नहीं कराना चाहती है।

बाइट।मनोज यादव युवा प्रभारी राजद

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment