रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार
मोतिहारी में सरकारी अस्पताल से एक नवजात बच्चे की चोरी हो गई है। मोतिहारी के सरकारी अस्पताल में नवजात बच्चा अब सुरक्षित नही है । ऐसी ही एक घटना चकिया अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल चकिया की है जहाँ पीपरा थाना क्षेत्र के भीरकिया गाँव की एक प्रसूता महिला कल शाम भर्ती हुई थी । कल शाम ही महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था ।रात में जब महिला का आँख लग गया तो महिला के बेड से नवजात बच्चे को कोई चोर चुरा ले गया । नवजात बच्चे की चोरी हो जाने से बच्चे की माँ का रो रो कर बुरा हाल हो गया है । हालांकि की महिला के साथ अस्पताल में कई अन्य महिलाएं भी थी पर किसी ने बच्चे को चुराकर ले जाते हुए किसी को नही देखा है । बच्चे की चोरी किसने की ? बच्चा कहाँ गायब हो गया अब इसकी तलाश चकिया पुलिस करेगी ।




