प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगुसराय जिले के बरौनी प्रखंड के नीरज स्मृति सभागार में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा प्रखंड स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष हरिनंदन कुमार ने जबकि मंच संचालन रामानंद यादव ने किया। इस परिचर्चा के मुख्य अतिथि चेरिया बरियारपुर के राजद विधायक सह सत्तारूढ़ के मुख्य सचेतक राजवंशी महतो और विशिष्ट अतिथि बीहट नगर परिषद के मुख्य पार्षद बबीता देवी, बखरी के पुर्व राजद विधायक उपेन्द्र पासवान थे। राजवंशी महतो ने संबोधित करते हुए संविधन पर बीजेपी डायरेक्ट हमला बोल रहा है। निजीकरण के नाम पर देश का संपत्ति निजी हाथ को दिया जा रहा है। इससे बचने के लिए बीजेपी को भागना होगा।
उपेंद्र पासवान ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष ताकत को एक मंच से बीजेपी पर हमला करना होगा। बबीता देवी ने कहा की आज का भारत संविधान से संचालित हो रहा है ना कि किसी धर्म ग्रंथ से। जिसमें सभी धर्म सुरक्षित है। जो इस एकता को तोड़ेगा जनता उसका सर फोरेगी। इसलिए हम सभी को बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग चल़ना होगा। बैठक में जिला अध्यक्ष मोहित यादव,महासचिव मकबूल आलम, पंचायती प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जनार्दन यादव,रामनाथ ठाकुर , प्रभु नारायण चंद्रवंशी, अनिल कुमार यादव, कमलकांत सिंह, महेश पासवान, मनोज यादव, विषय प्रवेश पूर्व प्रखंड अध्यक्ष फुलेना राय उर्फ पुष्पंशु सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।




