इंडेन के गैस गोदाम से बाइक सवार बदमाश 2 लाख लूट कर हुए फरार

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर मौदह गांव स्थित दीक्षा इंडेन के गोदाम से बाइक सवार अपराधियों ने लगभग 2 लाख रुपए लूट कर फरार हो गया. दो बाइक पर सवार छह की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने गोदाम पर तैनात कर्मियों को पिस्टल का भय दिखाकर आसानी से रुपए लूट कर निकल गए. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक राउंड फायरिंग भी किया. घटना के बाद कर्मियों द्वारा इसकी सूचना पातेपुर पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया वही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अन्य क्षेत्रों में घेराबंदी करने में जुट गए. घटना की सूचना मिलते ही महुआ एसडीपीओ सुमन सुरभ भी मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुटी है. देर शाम पातेपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर मौदह गांव स्थित दीक्षा इंडेन गैस गोदाम पर कर्मी दिन भर के सेल का कैश मिला रहे थे. इसी दौरान 5 बजकर 10 मिनट पर दो बाइक पर सवार छह की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने गोदाम पर पहुंच कर गैस गोदाम के कर्मियों पर पिस्टल तान दिया और मिला रहे कैश लगभग 2 लाख रुपए लेकर चल दिए. गैस गोदाम के कर्मियों के अनुसार अपराधियों ने रुपए लेकर भागने के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक राउंड फायरिंग भी किया. अपराधियों के जाने के बाद गोदाम के कर्मियों ने घटना की सूचना एजेंसी के मैनेजर एवं पातेपुर पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह, एसआई हसन सरदार, एएसआई शिवकुमार सिंह एवं पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे एवं घटना के संबंध में कर्मियों से पूछताछ के बाद इलाके की घेराबंदी में जुट गए. इधर घटना की सूचना मिलते ही महुआ एसडीपीओ सुमन सुरभ,महुआ थानाध्यक्ष सह सर्किल इंस्पेक्टर प्रभात रंजन सक्सेना भी मौके पर पहुंच कर गोदाम कर्मियों से आवश्यक पूछताछ की. वही इस मामले में थानाध्यक्ष को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. हालाकि लूट हुई राशि कुल कितनी थी इसका पूरा आंकलन नही हो सका है.

Join us on:

Leave a Comment