रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार में पंचायत और प्रखंड में उपचुनाव संपन्न हो गए। सभी जगह शांतिपूर्व माहौल में चुनाव हुआ। यह उपचुनाव 300 प्रखंड अंतर्गत 593 पंचायतों में उपचुनाव संपन्न हुआ। गुरुवार को कुल 44.85 प्रतिशत लोगों में मतदान किया। सबसे ज्यादा वोट 51.91 प्रतिशत कैमूर में पड़े। इसके बाद अररिया में 51.06 प्रतिशत और पश्चिम चंपारण में 50.51 प्रतिशत वोट पड़े। इस बार चुनाव में 2805 बूथ बनाए गए थे। इसमें 15, 57, 034 मतदाता थे। इसमें 8, 15, 480 पुरुष और 7, 41, 504 महिला और 49 अन्य मतदाता थे। 27 मई को संबंधित प्रखंड मुख्यालयों पर वोटों की गिनती की जाएगी।
कुल 605 रिक्त पड़े पद के लिए वोटिंग हुए। इनमें 48 मुखिया, 41 पंचायत समिति, 52 सरपंच, 316 वार्ड सदस्य, 141 पंच सदस्यों के पद पर वोटिंग हो रही है। वहीं चुनावी मैदान में 1961 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज के चुनाव में 14025 मतदान कर्मी, 6137 पुलिस पदाधिकारी और 24504 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। 10 ऐसी जगह थी, जहां मुखिया की हत्या हुई थी, वहां पर अतिरिक्त बल तैनात किए थे।




