पंकज कुमार जहानाबाद ।
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रायोजित प्रखंड स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा। आज २५ मई को हुलासगंज ब्लौक, जहानाबाद में आयोजित परिचर्चा में लगभग २०० से २५० कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
मुख्यतः “बाबा भीमराव अंबेडकर की जीवनी से शिक्षा लेते हुए जमीन पर अपने आचरण में समाहित करना, उनके विचारों और उनकी परिकल्पना के अनुरूप बदलते भारत को ढालने की दिशा में भागीरथी प्रयास करते रहना, मनुस्मृति की बिसंगतियों एवं आडम्बरों को सूक्ष्मता से दर्शाते हुए जनमानस को उसकी प्रतिकूलता से अवगत कराना और मनुस्मृति या संविधान की श्रेष्ठता अथवा तार्किकता/समकालीनता” को उजागर करना ही सभी वक्ताओं का केंद्र बिंदु था।
इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि थे जहानाबाद के राजद जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर , जिला के प्रधान महासचिव परमहंस राय , राजद प्रदेश महासचिव ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार, इस परिचर्चा के सहप्रभारी और जहानाबाद पार्षद आभा रानी तथा अन्य सहप्रभारी राजद प्रदेश महासचिव जनाब गुलाम रब्बानी साहब और प्रदेश से मनोनीत वक्ता विरेन्द्र राउत। परिचर्चा सभा की अध्यक्षता हुलासगंज ब्लौक के अध्यक्ष गोवर्धन यादव ने किया और भोजनोपरान्त परिचर्चा सभा समाप्त हुई।




