पटना रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी ह्यूमन ट्रैफिक मामले में मध्यप्रदेश के दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

2 लाख 27 हजार रुपये में बेची गई थी शादी सुदा महिला को, महिला को बिहार के राजेश और दीपक ने पटना स्टेशन पर अपने झांसे में लिया और नालन्दा के राजगीर में एक होटल ले गए और वहाँ उससे जबरन होटल में शादी किया गया,फिर महिला को दिल्ली ले जाने की तैयारी में था दोनो आरोपी, तभी पटना स्टेशन पर पुलिस को देखकर महिला चिल्लाने लगी, ऐसा होता देखकर दोनों अभियुक्त राजेश और दीपक भागने लगे ,दोनो को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार,
महिला लखीसराय की रहने वाली है,अपने ससुराल से 22 मई को झगड़ा करके भागी थी और पटना जंक्शन पर आ गई थी,
पटना पटना जंक्शन पर ही दीपक और राजेश से इसकी संपर्क हुई थी, फिर दीपक और राजेश ने इसे प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाया,पुलिस
इस मामले में अनुसंधान कर रही है राजेश और दीपक फरार है,जबकि करू लाल और राजेंद्र परिदार गिरफ्तार है।
सूत्रों से यह भी पता चला है कि पटना के यह गिरोह सीधी साधी, भोली भाली या घर से झगड़ा करके भागी हुई महिलाओं से संपर्क बनाता था , उसे प्रलोभन देता था सुनहरे सपने दिखाकर अपने जाल में फंसा लेता था और बाहर के राज्यों में वैसे लड़कों से इसकी शादी जबरन करवा दिया जाता था ,जिसकी शादी होने में मुश्किलें पैदा होती थी , जिसका उम्र ज्यादा हो जाता था उसके बदले में उनसे लाखों रुपए लेते थे,

बाइट – पुलिस अधीक्षक रेल अमरितेंदु शेखर ठाकुर

Join us on:

Leave a Comment