युवती को झाँसा देकर 4 साल तक किया यौन शोषण, अकाउंट के सारे पैसे भी उड़ाए, महिला विकास मंच ने लिया संज्ञान!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट!

नवादा की युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करता रहा और उसके एकाउंट का सारा पैसा भी ले लिया। नवादा की महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पर अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसे लेकर पीड़िता आज पटना महिला विकास मंच के अध्यक्ष वीणा मालीनी के पास न्याय के लिए पहुंची। वहीं पूरे मामले पर महिला महिला विकास मंच की अध्यक्ष वीना मालिनी ने कहा कि ऐसे मामलों में हम हमेशा चाहते हैं कि इनका परिवार बस जाए। यह
मामला आज ही मेरे पास आया है और इस मामले को लेकर हमने कई आला अधिकारियों से बात की है और जल्द ही इस मामले का निष्पादन किया जाएगा वहीं मौके पर मौजूद पीड़िता ने कहा कि हमारे साथ गलत किया गया है शादी का झांसा देकर लगातार कई सालों तक मेरे साथ यौन शोषण का खेल किया गया और जब शादी की बात आई मुझे छोड़कर वह लड़का फरार हो गया पीड़िता ने साफ कहा कि इस मामले में मुझे न्याय चाहिए और फरार युवक की गिरफ्तारी कर उचित करवाई की जाए।

Byit….महिला विकास मंच के अध्यक्ष वीणा मालीनी

Byit…पीड़िता

Join us on:

Leave a Comment