रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली। हाजीपुर लालगंज रोड स्थित घटारो के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को गुरुवार की दोपहर में कुचल दिया है। जिससे बाइक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। मौत के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गया। युवक की मौत खबर परिजन को मिलते ही कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों ने हाजीपुर लालगंज मार्ग को घटारों के पास जाम कर दिया है। जाम की सूचना पर करताहा थाने की पुलिस पहुँचकर मामलें की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
मृतक बाइक सवार युवक घटारों गांव निवासी शिवनाथ साह का 27 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार बताया गया है। जो बाइक सवार होकर घर ने निकला ही था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग पर ही चलती ट्रक को सड़क पर ही खड़ा करवाकर जाम कर दिया है। जिससे छोटी-बड़ी वाहन की कतार सड़क के दोनों तरफ लग गया है।
इधर सड़क जाम कर देने से आवागमन करने में यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ गया है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही करताहा थाने के पुलिस अधिकारी ने मौके से पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को किसी तरह शांत कराया है। और शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद शुरू कर दी है।




