रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार में शराबबंदी के लिए लगाए गए ड्रोन के गायब होने को लेकर चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना
Patna
अवैध शराब के निर्माण और खरीद बिक्री की निगरानी के लिए खरीदे गए ड्रोन के गायब होने के मीडिया कर्मियों के सवाल पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा की
इस पर कोई जवाब क्या दें आपने अपने कानून के संरक्षण के जिस चीज को खरीदा उसी का संरक्षण नही कर पाए
इसीलिए बिहार और बिहार के लोगो की छवि खराब होती है।ये वो प्रदेश है जहां बांध को चूहे कुतर जाते है।
बिहार बदनाम हो रहा है और इस छवि को सुधारने में मुख्यमंत्री जी नाकाम साबित हुए।
मुख्यमंत्री जी किस मॉडल के साथ देश भर में जा रहे है अपने ड्रोन को सुरक्षित नही रख सकते है और देश को सुरक्षित रखेगे।
किस मॉडल के साथ देश का नेतृत्व करने की सोच के साथ मुख्यमंत्री दरवाजे दरवाजे अर्जी लेकर जा रहे हैं
हकीकत है कि ये विजनलेस है । इस सरकार के पास विकसित बिहार को बनाने की बिहार की इमेज को सुधारने की बिहार की अस्मिता को लेकर कोई सोच नहीं है।
वहीं बाबा बागेश्वर के द्वारा हिंदू राष्ट्र के बयान पर कहा कि हर कोई आएगा और अपनी बात करेगा और बोलने का अधिकार हर व्यक्ति को है
लेकिन देश सिर्फ संविधान से चला है 75 सालों से जिस तरह से जिस तरह से संविधान के तहत चला है उसी के मुताबिक देश चलेगा।
बाइट:-चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष एलजेपी (रामविलास)




