रिपोर्ट – अमित कुमार!
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आज दूसरे दिन हनुमंत कथा का समापन किया गया। अब 15 मई को लगने वाला दिव्य दरबार भी स्थगित रहेगा। बागेश्वर वाले बाबा ने श्रद्धालुओं से कथा में नहीं आने की अपील की है।
बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ है ऊपर से भीषण गर्मी है। भीड़ के कारण धूल उड़ने से लोगों को घूटन महसूस होगी। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसे लेकर कल दिव्य दरबार नहीं लगाने का फैसला लिया गया है।
बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस भीषण गर्मी में करीब 5 लाख की संख्या में श्रद्धालु हनुमंत कथा को सुनने नौबतपुर के तरेत मठ पहुंचे हैं। वो कथा किसी काम की नहीं है जिससे कोई हानि हो जाए। श्रद्धालुओं की किसी तरह की दिक्कत ना हो इसलिए दरबार को विराम रखना होगा। पांचों दिन कथा चलती रहेगी लेकिन दिव्य दरबार नहीं होगा।
बाबा ने श्रद्धालुओं को नहीं आने की अपील की है। कहा कि सोशल मीडिया पर टीवी पर हनुमंत कथा देख और सुन लीजिएगा लेकिन नौबतपुर नहीं आईएगा। श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कथा का समापन इस अपील से किया कि आप लोग कथा सुनने नहीं आईएगा। आपलोगों इतनी संख्या में हनुमंत कथा को सुनने पहुंचे इसका उपकार हम कभी नहीं भूलेंगे।
हालांकि आपको बतला दे आज बाबा धीरेंद्र शास्त्री जी का दूसरे दिन का कथा था कल से ज्यादा आज भारी संख्या में श्रद्धालु वहां पर पहुंचे हुए थे करीब करीब 5 लाख ऊपर में श्रद्धालु वहां पर हनुमंत कथा सुनने के लिए पहुंचे हुए थे लेकिन क्योंकि श्रद्धालुओं की भीड़ काफी थी अंदर में पंखा के इंतजाम नहीं होने के कारण और बहुत लंबा चौड़ा पंडाल होने के कारण काफी गर्मी हो गई थी और गैस जैसा माहौल बन गया था जिसके कारण श्रद्धालुओं का दम घुटने लगा और कुछ श्रद्धालु बेहोश हो गए ।।




