कटिहार में एक वार्ड पार्षद के ऊपर चली गोली!

SHARE:

रिपोर्ट :- उज्ज्वल प्रिन्स

कटिहार में एक वार्ड पार्षद के ऊपर चली गोली। गोलीकांड में बाल-बाल बची वार्ड पार्षद। घटना नगर थाना क्षेत्र के रेडियंट अस्पताल के समीप की है। अपराधियों ने 3 गोली कार के ऊपर चलाई। जिसमें 2 गोली कार का शीशा तोड़कर पार हो गया। जबकि एक गोली कार के दरवाजे के पास फंसा हुआ है। दो की संख्या में अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है। वार्ड पार्षद के कार चालक ने गाड़ी को वहां से भगा कर सीधा नगर थाना लेकर पहुंचे है। जहां वार्ड पार्षद के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। घटना के बारे में वार्ड संख्या 45 के वार्ड पार्षद खुशबू परवीन ने बताया कि वह शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेडियंट अस्पताल के समीप एक व्यक्ति ने उन्हें कार रोकने का इशारा दिया। जैसे ही कार रोके तभी दूसरा व्यक्ति वहां पहुंचकर पहले दो राउंड हवा में फायरिंग की।

इसके पश्चात 3 राउंड गोली उनके कार के ऊपर चलाई गई। जिसमें 2 गोली शीशा के पार चली गई। वहीं एक गोली दरवाजे में फंस गई है गोली चलाते देख वार्ड पार्षद सीट के नीचे झुक गई। वार्ड पार्षद ने बताया कि दो व्यक्तियों के ऊपर गोली चला रहे थे। उन्होंने कहा कि तुम विशाल झा से दुश्मनी ली हो। तुम्हें जान से मार देंगे। इतना कह कर उनके ऊपर गोली चलाना शुरु कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए।

बाइट— वार्ड पार्षद (ख़ुशबू परवीन)

Join us on:

Leave a Comment