भोजपुर- सरैया बाजार में मुखिया पति की गोली मार कर हत्या, सीसीटीवी फूटेज आया सामने!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

बिहार के भोजपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है, आज सुबह सुबह अपने लोगों से मिलने एवम चाय पीने से पूर्व आरा के सरैया बाजार पर मुखिया पति को हथियार से लैस बादमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पश्चिम गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी के पति मुन्ना यादव का पीछा कर अपराधियों ने उनकी हत्या की,मरने के बाद भी जाते जाते मूखिया पति पर गोली दाग घटनास्थल अपराधी से फरार हुए,

वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,

कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बभंगामा पंचायत के महिला मुखिया अमरावती देवी के पति मुन्ना यादव रविवार की सुबह बाइक से जाते दिख रहे हैं, वहीं दो अपराधी हाथों में हथियार लिए दौड़ते हुए उसका पीछा करते हैं,

मुन्ना यादव के सड़क पर गिरते ही पहले एक अपराधी उसके सिर पर गोली मारता है,फिर दूसरे अपराधी पीछे से दौड़ते हुए आया और उसने भी सर में गोली मार दी, मुन्ना यादव को अपराधियों ने लगभग आधा दर्जन गोलियां शरीर मे मारी है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हथियार लहराते हुए फरार हो हो गये,

सरैया बाजार पर चाय पीने के बाद पंचायती करने जा रहे थे, मुखिया पति

रविवार की सुबह बभंगामा पंचायत के मुखिया पति मुन्ना यादव मोटरसाइकिल से सरैया बाजार गये हुए थे, चाय पीने के बाद पंचायती के लिए वहाँ से निकलने वाले ही थे,तभी अपराधियों ने घटना का अंजाम दे दिया,वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

आक्रोशित लोगों ने आरा-सरैया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है, बताया जा रहा है कि वह अपने पंचायत में हुए झगड़े को सुलझाने के लिए घर से निकले हुए थे, उसी समय मौके का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने हत्याकांड का अंजाम दे डाला, मुन्ना यादव की गिट्टी बालू की दुकान भी है…

Join us on:

Leave a Comment