आरा में जिला जज ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा/जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय,आरा के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा उनके प्रकोष्ठ में दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहें। इस लोक अदालत में सैकड़ों लंबित कानूनी मामलों का निबटारा किया जाएगा।जिसमे बैंक से जुड़े मामले सर्वाधिक होंगे।लोक अदालत को ले आज आरा सिविल कोर्ट में काफी चहल पहल देखी गई। 
बाईट/-ब्रजेश कुमार मालवीय(जिला एवं सत्र न्यायधीश आरा सिविल कोर्ट)

Join us on:

Leave a Comment