बेगूसराय में लोजपा रामविलास ने की समीक्षा बैठक!

SHARE:

प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी

बेगुसराय में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बखरी प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक पूर्व विधायक राम विनोद पासवान के आवास पर किया, बैठक अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने किया।बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी अभय सिंह संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है संगठन शहर से लेकर पंचायत स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ समक्ष करने की बात की उन्होंने आह्वान किया कि यदि 2024 और 25 के चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को पूर्ण सफलता दिलाना है और आदरणीय माननीय चिराग पासवान को 2025 में मुख्यमंत्री बनाना है तो संगठन को मजबूत करना होगा और यह संकल्प लेना होगा संगठन को मजबूत कर हम आदरणीय स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनों को साकार कर सकते हैं कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक जाना होगा , प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राम विनोद पासवान ने कहा कि हमारे पार्टी के संस्थापक आदरणीय रामविलास पासवान ने अपने जीवन काल में बिहार वासियों के लिए और देशवासियों को जो किया है उसको गांव ,कस्बों , टोलों तक लोगों में एक-एक व्यक्ति को बताना अनिवार्य है प्रदेश महासचिव सह प्रभारी राजकुमार पासवान कहे की हमारे कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा आज एक सब्जी फरोश हो ठेला चालक हो बिहारी मजदूर हो जिन लोगों के हाथ में मोबाइल है वह हमारे पार्टी के संस्थापक आदरणीय रामविलास पासवान जी का ही देन है जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने कहां की जब तक हमारा बूथ स्तर तक संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक हमारे पार्टी का सिद्धांत और नीति एक एक आदमी के पास नहीं पहुंचेगा तो हमारी पार्टी की सफलता नहीं मिलेगी आप सभी से अनुरोध करता हूं कि तन मन धन से पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए उठ जाइए और पार्टी को मजबूती प्रदान करें और आने वाले दिनों में आगामी चुनाव में तभी हम लोग सच्ची श्रद्धा के साथ आदरणीय नेता चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने में सफल हो, प्रदेश महासचिव मनोज पोद्दार, प्रखंड पदाधिकारी संजीत यादव, हंसराज कुमार वर्मा, संजीत कुमार वर्मा, भगवान पासवान, अनिल सिंह कचछवाहा, धीरज कुमार शलक्ष्मी देवी, संजू देवी, रिंकू देवी, कविता देवी, शवनम खातून, शंकर राय, रामबाबू, राजेश शर्मा, रमेश कुमार शेलैश, आनंद कुमार शैलेश, पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार कुशवाहा, जयजयराम सदा, महावीर पासवान, अजय कुमार दास, रामज्ञान वर्मा, राजाराम शर्मा, मंटून पासवान, ललन पासवान आदि

Join us on:

Leave a Comment