बीच गंगा में दो हिस्सों में बंटा पुल, हजारों लोगों की साँसे अटकी!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

बीच नदी में खुल गया पुल — लापरवाही – बड़ा हादसा टला
गंगा नदी में दो हिस्सों में तैरता दिखा पीपा पुल
तैरने पुल पर फंसे गाड़ियों और हजारो लोगो की अटकी सांस

गंगा नदी में एक पुल दो हिस्सों में अलग होकर पानी पर तैरता दिखा .. और तैरते पुल पर हजारो लोग अपनी अटकी सांस के साथ घंटो तमाशबीन फंसे दिखे ….

हैरान करने वाली तस्वीर दिखी गंगा नदी के बीचो बिच
हाजीपुर को राघोपुर से जोड़ने वाली पीपा पुल दो टुकड़ो में अलग होकर नदी में तैरते दिखा और नदी में तैरते पुल पर सैकड़ो गाड़िया और लोग घंटो फंसे रहे ….

दरअसल पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के बड़े जहाज को 12 मई के दिन गंगा नदी से गुजरना था …. मंत्रालय ने अपने जहाज को पार कराने के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को पत्र लिख कर गंगा के बीच बने पीपा पुल को अलग कर जहाज के लिए रास्ता देने की मांग की थी …. पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने बाकायदा पत्र लिख कर इस बात की जानकारी जिले से लेकर राज्य स्तर पर सभी को दे दी थी …. पुल निर्माण निगम ने जहाज को रास्ता देने के लिए तय समय पर पुल को खोल दो हिस्सों में अलग कर दिया और जहाज नदी से आगे निकल गई …

लेकिन इस सब के बीच पुल निर्माण निगम की बड़ी लापरवाही दिखी …. पुल निर्माण निगम ने व्यस्त पीपा पुल को खोलने से पहले सुरक्षा उपाय को नजरअंदाज करते हुए और बिना पुल को बंद किये पुल को दो हिस्सों में अलग कर दिया ….

गंगा के बीच पुल को दो हिस्सों में अलग किये जाने और जहाज को पार कराने की इस पूरी कवायत के बिच करीब 4 घंटे लगे और इस बीच तैरते पुल पर सैकड़ो गाड़िया और हजारो यात्री इस फ्लोटिंग पुल पर नदी के बीच तैरते दिखे ….

गंभीर बात ये है की जहाज को रास्ता देने के लिए जिस जगह पीपा पुल को अलग किया गया था वि नदी का सबसे गहरा हिस्सा था और पुल को करीब 200 फ़ीट से ज्यादा अलग कर जहाज के लिए रास्ता बनाया गया था …. इस बीच नदी में तैरते पुल पर सैकड़ो गाड़िया और हजारो सवारी बीच नदी पुल पर तैरते दिखे …. ऐसे में लापरवाही भरा ये कदम किसी बड़े हादसे की वजह भी बन सकता था …

Join us on:

Leave a Comment